गिद्धौर : कुंधुर के गेनाडीह गांव में 8 करोड़ की लागत से बनेगा 5 हजार मीट्रिक टन भंडारण का गोदाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 23 दिसंबर 2024

गिद्धौर : कुंधुर के गेनाडीह गांव में 8 करोड़ की लागत से बनेगा 5 हजार मीट्रिक टन भंडारण का गोदाम

कुंधुर/गिद्धौर (Kundhur/Gidhaur), 23 दिसंबर 2024, सोमवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कुंधुर पंचायत के गेनाडीह गांव में बिहार राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा पांच हजार मीट्रिक टन भंडारण हेतू गोदाम बनाने की स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दामोदर रावत (MLA Damodar Rawat) ने दी।

उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य आठ करोड़ आठ लाख रूपये राशि से किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए बिहार सरकार (Government of Bihar) के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता कार्यालय द्वारा कार्य विवरण जारी किया गया है।

विधायक दामोदर रावत ने बताया —
भंडारण हेतु गोदाम बन जाने से किसानों को अपनी फसल के रखरखाव के लिए पर्याप्त सुविधा मिलेगी। उनका फसल खराब नहीं होगा और आधे पौने दाम में बिक्री न कर उचित दाम में फसल की बिक्री कर पाएंगे। 
बता दें कि 7 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक ई टेंडर के माध्यम बोली लगाई जाएगी। वहीं कार्य शुरू होने के बाद 18 माह के भीतर इसे पूरा करने का भी लक्ष्य रखा गया है। टेंडर भरे जाने के बाद जो इसकी अहर्ताओं को पूरा करेंगे उनमें से ही ऑनलाइन माध्यम से चयन किया जाएगा। बिहार राज्य खाद्य निगम के दक्षिण बिहार कार्य प्रमंडल पटना मुख्यालय के कार्यपालक अभियंता से अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है। इस कार्य योजना के लिए लोगों ने विधायक दामोदर रावत का आभार जताया है।

Post Top Ad -