गिद्धौर–झाझा सड़क पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, इंटर परीक्षा से लौट रहे जीजा–साली गंभीर रूप से घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

गिद्धौर–झाझा सड़क पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, इंटर परीक्षा से लौट रहे जीजा–साली गंभीर रूप से घायल

1000898411
IMG_20230204_090114
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 4 फरवरी : गिद्धौर–झाझा मुख्य राजमार्ग पर भंवरवा पुल के निकट इंटर की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक व एक छात्रा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गंभीर रूप से घायल हो गए। 
घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. बिपुल कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घटना बीते गुरुवार की देर शाम की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पतसंडा महादलित टोला निवासी पंकज रविदास अपनी साली निशा कुमारी को परीक्षा दिलवाकर अपने घर पतसंडा लौट रहे थे। इसी क्रम में सड़क पर बाइक के अनियंत्रित हो जाने से वो दुर्घटना का शिकार हो गए। 

Post Top Ad -