जयंतकांत को डीआईजी–एसटीएफ की जिम्मेवारी मिलने पर जमुई में हर्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

जयंतकांत को डीआईजी–एसटीएफ की जिम्मेवारी मिलने पर जमुई में हर्ष

1000898411
IMG-20230105-WA0009


जमुई (Jamui), 5 जनवरी : डीजीपी आर. एस. भट्टी नक्सल और अपराध मुक्त बिहार के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने राज्य में कानून - व्यवस्था के साथ अमन - चैन का माहौल कायम रखने के लिए सख्ती दिखाई है। 


इस संदर्भ में एक आदेश पत्र जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के तल्ख तेवर वाले पुलिस उप महानिरीक्षक संवर्ग के अधिकारी सह जमुई के निवर्त्तमान पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को डीआईजी - एसटीएफ की अहम जिम्मेवारी सौंपी है।उन्हें बड़ी जिम्मेवारी मिलने के बाद जमुई के प्रबुद्धजनों में हर्ष व्याप्त है।  

     

डीजीपी द्वारा देय दायित्व के मुताबिक श्री जयंतकांत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल केंद्रीय मंडल , पटना के डीआईजी के साथ वामपंथी उग्रवादी दस्ता और अंतरप्रांतीय आपराधिक संगठन पर प्रभावकारी कार्रवाई के लिए सूबे में संचालित विशेष कार्य बल का नेतृत्व करेंगे तथा सम्बंधित विशेष अभियान को सफल बनाएंगे। अपर पुलिस महानिदेशक अभियान सुशील मान सिंह के अनुरोध पर डीजीपी ने कड़क एवं कानून प्रिय पुलिस पदाधिकारी जयंतकांत को उक्त बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

   

उधर डीजीपी के द्वारा जयंतकांत को डीआईजी - एसटीएफ की जिम्मेवारी सौंपे जाने के बाद जहां पुलिस महकमा ज्यादा सजग और सचेत दिखने लगा है वहीं वामपंथी नक्सली दस्ता और आपराधिक संगठन सकते में है। अवांछित तत्व भी कोना - खिड़की झांकने लगे हैं।

      

 इधर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल केंद्रीय मंडल , पटना के पुलिस उप महानिरीक्षक जयंतकांत को डीआईजी - एसटीएफ की जिम्मेवारी सौंपे जाने की खबर मिलते ही जमुई जिला में खुशी का माहौल दिख रहा है। 


जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव , जमुई की दुलारी बेटी सह नामदार समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान , डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , लक्ष्मण झा , बी. अभिषेक , विजय कुमार सिंह , आशीष कुमार सिंह , ऋतुराज सिन्हा , अमर सिंह , सूर्या वत्स , सत्यजीत मेहता , कुसुम सिन्हा , शिवांगी शरण , अंजली समीरा किंडो , गीता कुमारी , सुनीता कुमारी , काजल शर्मा , मंजीत कौर , पूनम कुमारी , पूजा कुमारी , उर्मिला  बरनवाल , कलमकार डॉ. मासूम रजा , रूपेश कुमार सिंह , राजेश कुमार सिंह , कवि कुमार सिंह , रौशन जी , भूपेंद्र सिन्हा , अशोक कुमार सिन्हा , अभिषेक सिन्हा , राजीव रंजन , राकेश कुमार , पंकज कुमार मिश्रा , राजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी , विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी , डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव , जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार आदि महानुभावों ने जयंतकांत को डीआईजी - एसटीएफ की जिम्मेवारी दिए जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  

गौरतलब है कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जयंतकांत को उग्रवादियों के साथ अपराधियों की नकेल कसने में महारत हासिल है। जमुई जिला में बतौर पुलिस अधीक्षक उन्होंने माओवादियों के साथ अपराधियों की कमर तोड़ कर रख दी थी। 


जयंतकांत के प्रभावकारी कार्रवाई के चलते इस जिला में आज भी नक्सली और अपराधी बैकफुट पर हैं। वर्त्तमान समय में भी यहां आम जन - जीवन सामान्य बना हुआ है। लोग भयमुक्त वातावरण में विचरण करने के साथ उल्लासित जीवन जी रहे हैं।

Post Top Ad -