जमुई : सोनो में इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 18 सितंबर 2022

जमुई : सोनो में इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित

1000898411

IMG_20220918_082834
सोनो/जमुई (Sono/Jamui), 18 सितंबर : इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की सोनो प्रखंड इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के जिला महासचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय विद्या विहार स्कूल के परिसर में आहूत की गई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के दरम्यान संगठन का पुनर्गठन किया गया।

विमलेश कुमार को सर्वसम्मति से सोनो प्रखंड इकाई का अध्यक्ष नामित किया गया वहीं मंटू कुमार सचिव का दायित्व संभालेंगे। कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार साह को चुना गया। इसके अलावे कई अन्य पदों पर भी  शिक्षकों को नामित किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जिला महासचिव डॉ. सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई का मूल उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के हितों की रक्षा करना है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अक्टूबर माह से स्कूलों में योग सत्र का संचालन किया जाएगा। इसकी शुरुआत सोनो प्रखंड के स्कूलों से की जाएगी। शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत साल में एकबार समूह गान प्रतियोगिता का अनिवार्य रूप से आयोजन किया जाएगा वहीं जनवरी 2023 में खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शतरंज, बैडमिंटन समेत अन्य प्रकार के खेलों से सम्बंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना है।
डॉ. सिन्हा ने बताया कि स्कूल परिवार के संस्कार और संस्कृति में बदलाव के लिए " भारत को जानो " नामक पुस्तक के वितरण का कार्य प्रगति पर है। इसी पुस्तक के आधार पर दिसंबर माह में जिला स्तर पर और बाद में राज्य स्तर पर क्वीज कम्पीटीशन का आयोजन किया जाएगा , जिसमें प्रथम वर्ग से बारहवीं कक्षा तक के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने शिक्षकों की चर्चा करते हुए कहा कि संगठन इनके हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने गुरुजनों की हौसला अफजाई के लिए 2023 में सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन से जुड़े विद्यालयों के 500 से अधिक शिक्षकों को इसका हिस्सा बनाया जाएगा और उनका यथोचित सम्मान किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किए जाने का संदेश दिया।

नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष विमलेश कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इंडिपेंडेंट स्कूल  एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई को और अधिक ताकतवर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निजी विद्यालयों की समस्याओं की विस्तार से चर्चा की और इसके निदान के उपाय सुझाए।

विद्वान शिक्षक राहुल कुमार , नागेश्वरम , के. के. पांडे आदि ने भी अपने - अपने विचार प्रकट किए और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर संगठन से सम्बद्ध सोनो प्रखंड के अधिकांश स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।

Post Top Ad -