जमुई : श्वेत पत्र के समाचार संपादक केबी सहाय का निधन, पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

जमुई : श्वेत पत्र के समाचार संपादक केबी सहाय का निधन, पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदना



जमुई (Jamui) : हिंदी दैनिक अखबार श्वेत पत्र के रीढ़ माने जाने वाले संस्थापक सदस्य केबी सहाय के असामयिक निधन का समाचार सुनकर जमुई जिला में पत्रकारों के बीच शोक की लहर छा गई। उनके निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों के चेहरे हैरानी से भर गए। उन्हें यकीन ही ना हो रहा था कि सदैव एक दूसरे को मदद करने वाले महान व्यक्तित्व के स्वामी केबी सहाय अब हमारे बीच नहीं रहे।


पत्रकार भूपेंद्र सिन्हा ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शुरुआती दौर से ही मैं इस अखबार से जुड़ा हूं और अब तक जो सहयोग समाचार संपादक केबी सहाय से मिला वह अति प्रशंसनीय रहा। उनकी याद ताउम्र आती रहेगी। श्री सिन्हा ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।


श्वेत पत्र के पत्रकार अभिषेक सिन्हा ने कहा कि समाचार संपादक केबी सहाय की काबिलियत का सदैव कायल रहूंगा। उनसे मैं जब-जब मिला उन्होंने पत्रकारिता के गुर हमें सिखाए। उनकी याद हमें सदैव आती रहेगी।


 केबी सहाय को अपने शोक संवेदना देने वालों में  सोनो के प्रखंड संवाददाता पंकज कुमार वर्णवाल, सिकंदरा के प्रखंड संवाददाता अमित कुमार सविता सहित अन्य शामिल हैं।

Post Top Ad -