अलीगंज में शान्तिपूर्वक होली सम्पन्न, अबीर-गुलाल से सराबोर हुए लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 30 मार्च 2021

अलीगंज में शान्तिपूर्वक होली सम्पन्न, अबीर-गुलाल से सराबोर हुए लोग

1000898411

 

IMG-20210330-WA0002

Aliganj / अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में शान्तिपूर्ण वातावरण में होली संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र में महीनों दिन पूर्व से लोग होली की तैयारी में जुट जाते हैं। रविवार को होलिका दहन और सोमवार को रंगोत्सव विभिन्न गावों में शान्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। सोमवार को अहले सुबह लोग कीचड़ मिट्टी व पानी से एक दुसरे को लगाकर गले मिले।और दोपहर नये-नये परिधानों में अबीर-गुलाल लगाकर एक दुसरे को लगाकर गले मिले और बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। दिन रात लोग होली के रंगोत्सव में सराबोर रहे। छोटे-छोटे बच्चो व बच्चियों की टोली बनाकर घर-घर जाकर लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर बड़े लोगों से आशीर्वाद लिया।

 बता दें , होली आपसी सद्भाव व भाईचारे का प्रतीक है। इसलिए इस पर्व में सभी प्रकार के रंगों का प्रयोग किया जाता है। आज ही के दिन लोग वर्षो से गिलवे शिकायत को भूलकर आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मिलकर रहने की प्रेरणा देती है। वही, समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने बताया कि होली के बाद से हिन्दुओ के नये वर्ष की शुरुआत हो जाती है। होली पर्व हिन्दुओं का एकजुटता एवं संगठित होकर रहने की संदेश देती है। आज के दिन हर युवाओं को आपस में मिलजुलकर रहने की संकल्प लेने की आवश्यकता है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

Post Top Ad -