अलीगंज : रामविलास पासवान के निधन पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

अलीगंज : रामविलास पासवान के निधन पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 



अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह): -केन्द्रीय खाद्य मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन की समाचार मिलते ही अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शुक्रवार को प्रखंड के नमन विद्या पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वेद प्रकाश की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि दी।नेता सुभाष पासवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हम लोगों के अभिभावक थे। देश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। देश ने एक बड़े प्रखर वक्ता व ईमानदार व निर्विवाद नेता को खो दिया है। अलीगंज शौणडिक पंचायत समिति के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि उनके निधन से हम सभी लोग काफी मरमाहत हैं। युवा नेता वाई पी सुमन ने कहा कि वे हमारे राजनितिक गुरु थे। उनके नही रहना हमलोगो को जीवनभर अकेलापन महसूस होता रहेगा। मौके पर मनोज कुशवाहा, अजय कुमार विजय, सतीश मंडल, बखोरी पासवान के अलावे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


 

Post Top Ad -