सोनो : वर्चुअल रैली में शामिल हुए JDU कार्यकर्ता, चुनाव प्रचार की हुई शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 7 सितंबर 2020

सोनो : वर्चुअल रैली में शामिल हुए JDU कार्यकर्ता, चुनाव प्रचार की हुई शुरुआत




Sono News (किशोर कुणाल) :-

  सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निश्चिय संवाद के नाम से वर्चुअल रैली को संबोधित कर JDU के चुनाव प्रचार की शुरुआत की। वर्चुअल रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री ने पार्टी की उपलब्धियों को रखते हुए विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल कब तक चलेगा, कोई नहीं जानता।पर सरकार ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक एक चीज पर काम किया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद भी की गई।उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि सरकारी खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था के मसले पर आरजेडी के शासन काल और अपने शासनकाल की तुलना की। वहीं दूसरी और नीतीश की वर्चुअल रैली को देखने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने सोनो में पूरी तैयारी की थी। जगह-जगह टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। जदयू कार्यकर्ताओं ने चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रमुख के बताए निर्देशों पर अमल करने का संकल्प लिया। 
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी, वरीय जदयू नेता प्रभु राम, पंचानंद सिंह, जिला सचिव चंद्रशेखर सिंह,मीडिया प्रभारी विशाल सिंह, राजीव कुमार, पंचायत अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी, गुशल मांझी, कयूम अंसारी, संतोष भगत, मानकेशर शर्मा, इम्तियाज अंसारी, गोरेलाल मंडल, मुन्ना मियां, प्रेम रंजन राज आदि मौजूद थे।

Post Top Ad -