सोनो के अधिकतर गांवों में मूलभूत सुविधाओं का है अभाव : पृथ्वीराज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 7 जुलाई 2020

सोनो के अधिकतर गांवों में मूलभूत सुविधाओं का है अभाव : पृथ्वीराज

1000898411
PicsArt_07-07-10.18.51
Sono News (किशोर कुणाल) :- आजादी के सात दशक बाद भी सोनो प्रखंड के अधिकतर गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है। ऐसे में विकास की बात बेमानी है।  रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पृथ्वीराज हेंब्रम उर्फ पौलुस हेम्ब्रम ने कही।  उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान लगातार तीन दिनों तक चरकापत्थर, मरियम पहाड़ी, असरखो, तीन चुआं सहित सोनो के दर्जनों गांव के ग्रामीणों से मिला। लोगों ने सहयोग और समर्थन का भरोसा दिया।
IMG-20200707-WA0024
पौलुस ने बताया कि बसपा की गलत नीतियों के कारण पार्टी को वह छोड़ चुके हैं। यदि कोई पार्टी उन्हें अपना प्रत्याशी नहीं भी बनाती है फिर भी वह लोगों के प्यार और समर्थन के बदौलत निर्दलीय के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मौके पर कुलदीप दास, एलेक्स मरांडी, राजेश दास, मनोज मुर्मू, सुशील हांसदा, शिवलाल हेंब्रम, जेठा हांसदा, विशुन मरांडी, विनोद हेंब्रम, कृष्ण पंडित,मनोज यादव, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद मुन्ना, थॉमस मुर्मू आदि मौजूद थे।

Post Top Ad -