SONO : सेवानिवृत्ति पर पुलिस अवर निरीक्षक को दी गई विदाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 2 जून 2020

SONO : सेवानिवृत्ति पर पुलिस अवर निरीक्षक को दी गई विदाई

Sono (News Desk) :- सोनो थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजमुनी सिंह, बीते 31 मई को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इसे लेकर सोमवार को सोनो थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि एसडीपीओ झाझा भास्कर रंजन ने मौके पर कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति नियमित प्रक्रिया है, पर विदाई एक मार्मिक क्षण। एक पुलिस पदाधिकारी के तौर पर इन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन किया। व्यवहार कुशलता के कारण इनकी गिनती अच्छे अधिकारियों में होती है। उन्होंने इनके आगे के जीवन की मंगल कामना करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि राजमुनी सिंह ने अपने जीवन के 41 वर्ष पुलिस विभाग में बिताए। नौकरी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देते हुए सोनो थाना आए और बेदाग सेवानिवृत्त हुए। यह गौरव का विषय है और किसी सम्मान से कम नहीं। पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार पंडित,एएसआई सियाराम शर्मा,आरपी राम, मोहम्मद तैयब, थाना मैनेजर राकेश कुमार आदि ने अपने उद्बोधन में राजमुनी सिंह के साथ बिताए पलों को याद किया और उनकी कार्यकुशलता की तारीफ की। वहीं राजमुनी सिंह को सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। मौके पर डॉ एमएस परवाज, कंप्यूटर ऑपरेटर संजीव कुमार, बलराम पांडेय सहित बीएमपी, सीआईएटी व सैफ जवान उपस्थित थे।

Responsive Advertisement