Breaking : बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी हुई कोरोना पोसिटिव, दिल्ली AIIMS में हैं भर्ती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 17 जून 2020

Breaking : बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी हुई कोरोना पोसिटिव, दिल्ली AIIMS में हैं भर्ती

1000898411
न्यूज़ डेस्क | Abhishek Kumar Jha】:-

 गिद्धौर की ऐतिहासिक धरती से सम्बन्ध रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की पत्‍नी व नेशनल फेम शूटर श्रेयसी सिंह (National fame shooter Shreyasi Singh) की मां बांका से सांसद रही पुतुल कुमारी (Putul Kumari) को भी कोरोना (corona) हुआ है। जांच में उनके पोजिटिव पाए जाने की खबर मिल रही है। खबर है कि वे दिल्ली के AIIMS में इलाजरत है। बताया जाता है कि बांका पूर्व सासंद पुतुल कुमारी के तबीयत खराब होने के बाद उनका टेस्ट कराया गया, और वे कराए गये टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। क्षेत्र का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला पोर्टल gidhaur.com पर सबसे पहले ये खबर आप पढ़ रहे हैं। पूर्व सांसद पुतुल कुमारी के प्रशंसक फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

images+%252860%2529

बताते चलें कि, पुतुल कुमारी का सम्बंध गिद्धौर (Gidhaur) से भी रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर बांका लोस से उन्होंने 2014 में RJD के दिग्गज नेता के साथ राजनीति पारी की आजमाइश की थी। हालांकि पुतुल कुमारी के कोरोना पॉजिटिव होने के खबर की अधिकारिक जानकारी gidhaur.com के पास नहीं है पर इसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर तकरीबन साढ़े 5 बजे दी। उन्होंने अपने प्रशंसकों से धैर्य रखने व सुरक्षित रहने की बात कही है।

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो corona पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। उन्हें AIIMS के आइसोलेशन वार्ड (Isolation Ward) में चिकित्सकीय निगरानी में रखा है । 

Post Top Ad -