क्षत्रिय यादव सेना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, किया चीनी सामानों का बहिष्कार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 19 जून 2020

क्षत्रिय यादव सेना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, किया चीनी सामानों का बहिष्कार

1000898411

IMG-20200619-WA0014

जमुई:-

भारतीय बाजार से चीनी सामानों को बेदखल करने का लिया संकल्प
लद्दाख गलवान घाटी में शहीद हुए हमारे वीर जवानों के सम्मान में शहर स्थित जवाहर हाई स्कूल के मैदान में क्षत्रिय यादव सेना द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कैंडल  जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीद वीर जवानों को याद कर विनम्र श्रद्धांजली दी और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी इंडियन आर्मी  के साथ हैं।
इसी क्रम में भारत सरकार से बदले की मांग करते हुए अध्यक्ष ई. विकास ने कहा कि चीन को सीमा पर घेरने के साथ ही व्यपारिक व कूटनीतिक स्तर पर भी मात देना जरूरी है। चीन पर सीधा  व्यापारिक  प्रतिबंध लगा कर उसे भारतीय बाजार से बेदखल करने का संकल्प लिया।
आयोजन में  क्षत्रिय यादव सेना के अध्यक्ष ई. विकास यादव , जिला वरिष्ठ  अध्यक्ष डी. पी यादव , जिला अध्यक्ष देवेन्द्र यादव , युवा जिला अध्यक्ष महेश यादव, जिला  महासचिव नीरज यादव, जिला सचिव योगेन्द्र यादव , त्रिवेणी यादव, प्रकाश यादव , रामानंद यादव, जमुई के सभी प्रखंड से आए जमुई प्रखंड अध्यक्ष रामबिलास यादव , बरहट प्रखंड अध्यक्ष गौतम यादव , लक्ष्मीपुर अध्यक्ष लालू यादव , गिद्धौर अध्यक्ष राहुल यादव , झाझा अध्यक्ष राजेश उर्फ राज यादव , सिकन्दरा अध्यक्ष रवि यादव , सोनो अध्यक्ष दिलीप यादव, खैरा अध्यक्ष दयानंद यादव, क्षत्रिय यादव सेना के सभी सदस्य उपस्थित थे ।

Post Top Ad -