गिद्धौर के हड़ताली शिक्षकों ने भोलानगर में चलाया जागरूकता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 17 मार्च 2020

गिद्धौर के हड़ताली शिक्षकों ने भोलानगर में चलाया जागरूकता अभियान



गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति,गिद्धौर के तत्वावधान में मंगलवार को हड़ताल के 30 वें दिन गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ यादव के नेतृत्व में गिद्धौर के हड़ताली शिक्षक हड़ताल पर रहते हुए कोरोनो वायरस से बचाव के लिए "जागरूकता अभियान" चलाया।


जागरूकता अभियान की दूसरे दिन गिद्धौर के हड़ताली शिक्षकों ने गिद्धौर प्रखंड के धोबघट सीआरसीसी के भोला नगर मुहल्ला में कोरोनो वायरस से बचाव के तरीके और अफवाह के बारे में जानकारी दी गई। जागरूक करते हुए बशिष्ट यादव ने लोगो को बताया कि कोरोनो वायरस से बचाव की पूरी जानकारी दी एवं सुरक्षा से बचाव के लिए डेटॉल साबुन आम जनता में वितरित किये।
शिक्षक संघ के इस अभियान में शिक्षक राजीव वर्णवाल, बशिष्ठ यादव,ब्रजेश सिंह, मंटू मंडल, रंजीत यादव, कैलाशपति यादव,दयानंद साव, उमाशंकर प्रसाद, अवधेश पप्पू, कुमार परवेज, साबिर अंसारी, अरुण मंडल संतोष सिंह, संजय रजक, अशोक पासवान, कुमार राजीव रंजन, संतोष पासवान, अल्लाउद्दीन अंसारी, सज्जाद अंसारी, राजवंशश केशरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Post Top Ad -