कांग्रेस नेता ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दी सहायता राशि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 15 मार्च 2020

कांग्रेस नेता ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दी सहायता राशि

अलीगंज :- प्रखंड के कोदवरिया गांव पहुंचकर समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान व कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उसे ढाढ़स बंधाया और हर संभव सहायता करने की भरोसा दिलाया। समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने विधवा मीना देवी को तीन हजार रूपये नगद सहयोग राशि के रूप में दी।
 बता दें कि कोदवरिया गांव के 30 वर्षीय कमलेश रविदास की अचानक तबीयत खराब होने पर इलाज के दौरान पटना में निधन गया था। वह काफी गरीब थे। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। अचानक युवक की मृत्यु से परिवार में आफत का पहाड़ टूट पड़ा। उसे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार में मृतक ही घर के कमाऊ व्यक्ति थे।
 मौके पर श्याम सुन्दर सिंह, सुबोध सिंह, अरूण पासवान, धर्मेन्द्र कुशवाहा, मंटू सिंह, विक्रम कुमार, महेश सिंह राणा के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -