गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर सभी शिक्षकों के द्वारा बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र से दुर्गा मंदिर गिद्धौर तक मसाल जुलूस निकाला गया ।
इस मशाल जुलूस में प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव वर्णवाल, प्रखंड अध्यक्ष बशिष्ठ यादव, महासचिव ब्रजेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत यादव,सचिव मंटू मंडल, उपाध्यक्ष कैलाशपति यादव, उमाशंकर प्रसाद, वंदना कुमारी,राजेश पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रदीप रजक, सचिव साबिर अंसारी, उपसचिव आशीष भारती, राजवंश केशरी, कुमार परवेज,अरुण मंडल,कंचन कुमारी,मुरारी गुप्ता,प्रेमनाथ केशरी, सौरभ कुमार, वसीम अकरम, नागेंद्र नाथ, अरुण यादव, मदन सिंह,विक्रम कुमार, अशोक पासवान, सुजाता कुमारी, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।