अलीगंज : भोलेनाथ व माता पार्वती के पूजा अर्चना को शिवालयों में उमड़ी भीड़ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

अलीगंज : भोलेनाथ व माता पार्वती के पूजा अर्चना को शिवालयों में उमड़ी भीड़

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :- प्रखंड के सभी शिवालयों में महीनों दिन पहले से  रंग -रोगन कार्य पुरा हो गया। शुक्रवार की सुबह से प्रखंड के सभी मंदिरों में भोलेनाथ व माता पार्वती की पुजा अर्चना करने के लिए  मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रखंड के चौरासा गांव में शिव रात्रि के पावन 7 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है।जिसमें उज्जैन से संत बापूजी महाराज जी के द्वारा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा का वर्णन किया जा रहा है। वहीं हिलसा के शिव मंदिर को पुजा समिति के द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शुक्रवार की रात हिलसा गांव से शिव दूल्हा बनकर भव्य बारात के साथ मंदिर तक ढोल बाजे व बैंडपार्टी के साथ भुत प्रेत व लुलहा ,लंगड़ा ,सांप , बिच्छू बारात में शामिल हुए।

 शिव की विवाह विद्वान ब्राह्मण भोलेनाथ कैलाश के द्वारा वैदिकमंत्रोंचचारण के साथ माता पार्वती के साथ विवाह संपन्न हो गया। शुक्रवार की सुबह से ही सभी गांव के शिव मंदिरो में बारात की झांकी निकाले गये। शिवरात्रि को लेकर खासकर महिलाओं व बालिकाओं में काफी भक्तिमय के साथ उत्साह का महौल बना हुआ है।

Post Top Ad -