सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) :-
रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में रामकृष्ण मठ सिमुलतला में स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनाई गई। स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक हैं।
स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगों को प्रभावित किया है। वह विद्वता और प्रेरणा के बड़े स्त्रोत माने जाते हैं। वह अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने शक्तिशाली विचारों तर्कयुक्त विचारों से किसी सोचने का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता है। इस मौके पर झाझा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ रबिन्द्र यादव मठ पहुंचे एवं स्वामी को नमन एवं माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर भाजपा भैयालाल माथुरी ने कहा कि स्वामी जी की सोच उठो जागो और तब तक चलो जब तक मंजिल न मिल जाय, हमे आज भी प्रेरित करती है। वहीं युवा नेता शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी जी के सदवचनो को युवा अमल करें और सिमुलतला वासी मठ के विकास के लिए आगे आएं। वही विधायक ने कहा कि स्वामी जी इतने महान थे कि उनकी व्याख्या करना सूर्य को दिया दिखाने के समान है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि प्रातः ही स्वामी जी का नमन व दर्शन करने का सौभाग्य मिला, यहाँ की मिट्टी में एक अलग ऊर्जा है। जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर होती है,मैं अपने विधानसभा क्षेत्र सिमुलतला पर्यटन को ख्याति दिलाने के लिए यहां के सर्वांगीण विकास हेतु मैं पर्यटन मंत्री से मुलाकात करूँगा। प्रयास करूंगा कि अगले वर्ष तक इस मठ में राम कृष्ण मिशन की शुरुवात हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही हम सिमुलतला शैलानियों के लिए पर्यटक स्वागत समारोह का आयोजन करेंगे, जिसमे सभी शैलानियों को सम्मानित किया जाएगा।
श्रद्धांजलि अवसर पर खुरण्डा पूर्व मुखिया बालदेव यादव, तेजू पंडित, वैभव प्रजापति, रणवीर सिंह,अजित सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजित कुशवाहा, बिनोद साह, दरोगी यादव,निलय कुमार दय, बल्लभ चटर्जी, गांगुली, दिनेश यादव, यज्ञ यादव आदि मौजूद थे।