खैरा : पैक्स चुनाव में मतदान करने कतारबद्ध दिखे मतदाता, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

खैरा : पैक्स चुनाव में मतदान करने कतारबद्ध दिखे मतदाता, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध


17 DEC 2019

मांगोबन्दर/खैरा [शुभम मिश्रा] :
जिले के खैरा प्रखंडान्तर्गत मांगोबंदर पैक्स का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्वक शुरू हुआ।सबेरे से ही लोग मतदान केंद्र पर कतारबद्ध दिखे।खासकर महिलाओं एवं नवयुवकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।प्रशासन द्वारा अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई थी।महिलाओं के लिये महिला पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। बताते चलें कि मांगोबंदर पैक्स में लगभग 1200 मतदाता हैं। समाचार लिखे जाने तक 60% मतदान हो चुका था। शुरूआती मतदान धीमी गति से प्रारंभ हुआ जिससे मतदाताओं में थोड़ा आक्रोश भी दिखा।

वहीं चुवां पैक्स मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं की काफी भीड़ देखने को मिली।प्रशासनिक व्यवस्था के कारण मतदान शांति पूर्वक चल रहा था।बताते चलें कि इस पंचायत में लगभग 1297 मतदाता हैं।समाचार लिखे जाने तक 55% मतदान हो चुका था।

कागेश्वर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कागेश्वर पैक्स मतदान केंद्र पर भी सबेरे से ही भीड़ देखने को मिली।बतादें कि कागेश्वर पैक्स में लगभग 1085 मतदाता हैं। समाचार लिखे जाने तक 50% मतदान होने की सूचना है।

Post Top Ad -