गिद्धौर MCV में जल जीवन हरियाली की थीम पर हो रहा वॉल पेंटिंग, निखर रहा है रूप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 8 दिसंबर 2019

गिद्धौर MCV में जल जीवन हरियाली की थीम पर हो रहा वॉल पेंटिंग, निखर रहा है रूप

न्यूज़ डेस्क (अभिषेक कुमार झा) :-

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गिद्धौर में विकास को गति मिलती जा रही है।  जहां विभागीय व प्रशासनिक सौजन्य पर इसके लिए बनाडीह के गर्भू-स्थान और कोसमा आहार को एक नया रूप मिल रहा है, वहीं गिद्धौर स्थित महाराज चन्द्रचूड़ विद्यामन्दिर के दीवारों पर जल-जीवन हरियाली के थीम के पेंटिंग से रंगने के कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं, साथ ही विद्यालय भवन की भी रंग-रोगन आदि कार्य सुसज्जित तरीके से कराया जा रहा है। इससे विद्यालय के सूरत में और निखार आ रहा है।


पेंटिंग कर रहे सिकन्दरा व जमुई के कलाकारों ने बताया कि विद्यालय के पूरे दीवारों पर जल-जीवन हरियाली थीम पर आधारित चित्रांकन करने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण से जुड़े सकारत्मक सन्देश का संचार करना है। उन्होंने बताया कि पूरा दीवार जल-जीवन हरियाली के थीम की पेंटिंग से पटा नजर आएगा। विद्यालय प्रबंधन भी इसमें अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।


विद्यालय के दीवारों पर जल जीवन हरियाली के थीम पर झांकी के निर्माण में वन्यजीव, पहाड़, जंगल, झरना आदि का चित्रण कर जल जीवन हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दर्शकों का ध्यान अपने तरफ खिंच रहा है।

Post Top Ad -