सीएम के जमुई आगमन पर शिक्षक संघ करेगा घेराव, धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

सीएम के जमुई आगमन पर शिक्षक संघ करेगा घेराव, धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत


झाझा/जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
शनिवार को जमुई जिलान्तर्गत झाझा प्रखंड में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में सैकड़ों शिक्षक सम्मिलित हुए. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल, जमुई के जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव, जिला प्रतिनिधि रामप्रवेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जमुई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घेराव सह धरना-प्रदर्शन आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया. साथ ही शीघ्र की बकाया वेतनादि का भुगतान करने व सेवा पुश्त संधारण करने की मांग भी दुहराई.
इस अवसर पर बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ झाझा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज रंजन, महासचिव सत्येंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष मासूम अंसारी साहब, सचिव आर्यन वर्णवाल, अशोक यादव, राजीव शर्मा, अब्दुल्लाह रहमानी, ओंकार यादव, सरोज कुमार, तनवीर अंसारी, रविन्द्र कुमार, कालेश्वर यादव, मोअज्जम, मुरारी यादव, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, इंदु कुमारी, खुशबु कुमारी, अंजना शर्मा, अखंड ज्योति, रितेश कुमार, विभा देवी, यासीन अंसारी, सोहराब अंसारी, रमेश कुमार, सुबोध कुमार सहित सभी संघीय पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे.

Post Top Ad -