अयोध्या फैसले का लोजपा अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने किया स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 9 नवंबर 2019

अयोध्या फैसले का लोजपा अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने किया स्वागत

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सभी को न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि "सभी को इस फैसले का इंतजार था। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम सभी सम्मान करते हैं।"
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा माना है कि भगवान राम जन्म भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, वह हमें स्वीकार होगा। उन्होंने ट्वीट किया, "अब देश में विकास के अतिरिक्त कोई और मुद्दा चर्चा के लिए शेष नहीं है। विकास के ऊपर चर्चा से देश आगे बढ़ेगा और उन्नति करेगा। लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।"
सर्वोच्च न्ययायालय को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए बधाई देते हुए चिराग ने कहा, "इस फैसले की संवेदनशीलता को समझते हुए सभी पक्षों के साथ न्याय किया गया है।" उल्लेखनीय है कि अयोध्या विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया है।

Post Top Ad -