खेसारी लाल यादव  लेकर आ रहे हैं छठ पूजा पर ‘भाग खेसारी भाग’ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

खेसारी लाल यादव  लेकर आ रहे हैं छठ पूजा पर ‘भाग खेसारी भाग’

मनोरंजन [अनूप नारायण] :
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैन्स व चाहने वालों के लिए छठ पूजा महापर्व पर भोजपुरी फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ लेकर आ रहे हैं। जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित यह फिल्म बिहार, झारखण्ड में भव्य पैमाने पर रिलीज की जा रही है। यह फिल्म भोजपुरिया दर्शकों के लिए छठ पूजा के पावन मौके पर उपहार साबित होगा। यह स्‍पोर्ट्स ड्रामा है, लेकन इसमें भोजपुरिया संस्‍कार और परिवार का सामंजस्‍य है। यह फिल्‍म भोजपुरी सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए बनाई गई है। यूनिक कथावस्तु पर बनी यह फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। इस फिल्म का नया विषय दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। फिल्म को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि बदलाव कोई नया आदमी ही करता है। फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ का निर्माण हमारी एक कोशिश थी, जो छठ पूजा के अवसर पर रिलीज हो रही है। 
उल्लेखनीय है कि फिल्म भाग खेसारी भाग के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं, उनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। वे अपने प्रोडक्शन हाउस जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर से आगे भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं। फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन मैनेजर राजन पांडेय हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।

Post Top Ad -