दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान कहा -हरियाणा के जितने जवान शहीद हुए, उतने गुजरात में भर्ती न हुए होंगे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019

दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान कहा -हरियाणा के जितने जवान शहीद हुए, उतने गुजरात में भर्ती न हुए होंगे


हरियाणा, प्रियंका प्रसाद

15 OCT 2019

हरियाणा : जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद की बात करती है, और इसी मुद्दे पर ही राजनीति करती है तो हम भी हरियाणा के है, जंहा के हर एक घर से एक जवान शहीद हुआ है।  कोई ऐसा घर नहीं है, जिस घर का लाल देश के लिए बॉर्डर पर शहीद न हुआ हो। मुझे हरियाणा की धरती पर गर्व है।

 इसलिए बीजेपी हमे राष्ट्रवाद न सिखाए तो, ज्यादा बेहतर होगा। देश के नाम पर शहीद होने वाले सैनिकों में सबसे ज्यादा हरियाणा के ही जवान है .शायद जितने जवान हमारे बॉर्डर की सुरक्षा में शहीद हुए, उतने तो गुजरात के जवान आज तक सेना में भर्ती नहीं हुए होंगे।

 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा का कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां से कोई जवान शहीद नहीं हुआ है. हमें इस भूमि पर गर्व है, जिसने इस देश को बचाने में
अपने बेटों ,भाइयों और पतियों को बॉर्डर पर ख़ुशी ख़ुशी भेज दिया, लेकिन देश को कमजोर नहीं होने दिया।  सीमा पर तैनात हर 10वां जवान हरियाणा का है।

Post Top Ad -