बिहार में जल प्रलय का खतरा, कोसी बराज के सभी 56 गेटों को खोला गया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 13 जुलाई 2019

बिहार में जल प्रलय का खतरा, कोसी बराज के सभी 56 गेटों को खोला गया

1000898411
नेपाल के कोसी बराज के सभी 56 फाटक खुले, खतरा देखते हुए लाल बत्ती जलाई गई...
IMG-20190713-WA0076
पटना | अनूप नारायण :
नेपाल में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण सप्तकोसी नदी में पानी का बहाव बढ़ता ही जा रहा है। कोसी बराज पे तैनात प्रहरी सहायक निरीक्षण के अनुसार शानिवार की संध्या 5 बजे सप्तकोसी नदी में पानी का बहाव 3 लाख 7 हजार 655 क्यूसेक मापा गया है। पानी के उच्च बहाव देखते हुए कोसी बराज पर खतरा के संकेत स्वरूप लाल बत्ती जला दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसी बराज में पानी के बहाव को देखते हुए सभी 56 फाटक  खोल दिया गया है। सप्तकोसी में पानी का बहाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा लोगों को एलर्ट किया गया है। सप्तकोसी नदी पानी का उच्च बहाव के कारण नेपाल के सुनसरी, सप्तरी, मोरंग के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नेपाल सरकार ने निचले इलाके से लोगो को निकल जाने को कहा है। फिलहाल अभी रात्रि 10:45 बजे से फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई है।

Post Top Ad -