गंगरा गांव के पहले आईआईटीयन बने अभिषेक, गिद्धौर को किया गौरवान्वित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 15 जून 2019

गंगरा गांव के पहले आईआईटीयन बने अभिषेक, गिद्धौर को किया गौरवान्वित

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-
लगन व मेहनत का 'संगम' हो तो कोई भी मुकाम मुश्किल नहीं होता।
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा गाँव के अभिषेक नारायण सिंह की सफलता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कुछ समय पहले तक सामान्य छात्र के रूप में पहचान रखने वाले अभिषेक एकाएक खास हो गए हैं। वो इसलिए क्योंकि गंगरा निवासी डॉ. संजय कुमार के पुत्र अभिषेक नारायण सिंह ने जेईई एडवांस परीक्षा 2019 में सफलता हासिल कर स्पेशल कटेग्री में 8वाँ स्थान प्राप्त किया है।


 गंगरा गांव का पहला आइआइटियन  बनने वाले आभिषेक नारायण सिंह आईआईटी दिल्ली में पढ़ने की इच्छा रखते हैं। इनका सीआरएल रैंक 2464 है। अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं। प्रतिभा के धनी अभिषेक अपने विद्यालय में वर्ग 1 से 10वीं तक हमेशा टॉपर रहे हैं। बीते महीने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के मंत्री ने अभिषेक  को गुण गौरव सम्मान से सम्मानित किया था। अभिषेक की कामयाबी की खबर सुनकर बाबा कोकिलचंद विचार मंच गंगरा के संयोजक सह शिक्षक चुनचुन कुमार सहित इनके परिजनों ने मुँह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया।
08 अक्टूबर 2001 को सामान्य परिवार में जन्मे अभिषेक, अपनी कामयाबी का श्रेय पिता संजय कुमार, दादा रविन्द्र सिंह एवं पाने समस्त परिवार को देते हैं।

Post Top Ad -