रतनपुर : मुखिया ने मृतक के परिजनों को दी कबीर अन्त्येष्टि की राशि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 15 जून 2019

रतनपुर : मुखिया ने मृतक के परिजनों को दी कबीर अन्त्येष्टि की राशि


(गिद्धौर | धनंजय कुमार) :-
गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी पंचम रजक (55 वर्ष) पिछले कुछ महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। अहले सुबह इनका निधन हो गया।


उनके देहांत की खबर सुनते ही रतनपुर पंचायत के मुखिया रावल सामंत उर्फ राजेश सिंह ने रतनपुर महादलित टोला जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया व इस दुख की घड़ी में ईश्वर से उनके आत्मशांति की कामना की। वहीं उन्होंने मौके पर परिजनों से कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में उनके साथ हूं। परिजनों के हर संभव मदद के लिए  सदैव तत्पर रहूंगा। वहीं इस दौरान मुखिया श्री सिंह ने दिवंगत पंचम रजक  के पुत्र नीरज रजक को मृतक के दाह संस्कार हेतु कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत 3000 रुपये की राशि प्रदान की।
इस मौके पर मुखिया श्री सिंह के साथ वार्ड मेंबर प्रतिनिधि बिनोद पाण्डेय, दिनेश रजक,शंभु राम, सुनील रजक, पिंटू रजक, के अलावे दर्जनों की संख्यां में ग्रामीण मौजूद थे।

Post Top Ad -