कस्तुरबा विद्यालय की छात्राएँ परिभ्रमण पर रवाना, ऐतिहासिक स्थलों का करेंगी प्रत्यक्ष दर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

कस्तुरबा विद्यालय की छात्राएँ परिभ्रमण पर रवाना, ऐतिहासिक स्थलों का करेंगी प्रत्यक्ष दर्शन


{अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह}

मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय इस्लामनगर के छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर सोमवार को ऐतिहासिक स्थल पावापुरी ,नालंदा व राजगीर ले जाया गया। टूर बस को समाजसेवी सह किसान धर्मेंद्र कुशवाहा व विद्यालय प्रधान सह कस्तुरबा संचालक श्याम कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस को रवाना करते हुए समाजसेवी  श्री कुशवाहा ने बताया कि ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को इतिहास का अध्ययन प्राप्त करने में सहुलियत हो रही है। वे ऐतिहासिक स्थल के बारे में किताबों में पढ़ाई करते हैं, पर इन स्थलों के प्रत्यक्ष दर्शन से बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने  कहा कि सरकार के द्वारा यह योजना चलाये जाने से छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। विद्यालय प्रधान ने कहा कि परिभ्रमण का उद्देश्य छात्रों के मानसिक व बौद्धिक क्षमता विकासित करना है। उन्होंने ने बताया कि विद्यालय से वर्ग सात व आठ से कुल 45 छात्राओं को टूर पर लिया जा रहा है।

मौके पर वाॅर्डेन कुमारी मंतु भारती, शिक्षिका कविता कुमारी के अलावे गणमान्य लोग व छात्रां मौजूद थी।

Post Top Ad -