बक्सर : किसान सारथी द्वारा होगा नदी संरक्षण व महा वृक्षारोपण अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

बक्सर : किसान सारथी द्वारा होगा नदी संरक्षण व महा वृक्षारोपण अभियान

1000898411
PicsArt_10-10-02.20.37

बक्सर/पटना (अनूप नारायण)
: किसान सारथी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया व जागो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में धर्मावती नदी संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया है | इस अभियान के तहत आरा से बक्सर तक पुरे 60 किमी की पदयात्रा और महा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया है | यह संस्था किसानों के हित के लिए विगत छह वर्षो से कार्यरत है जहाँ कृषि व पर्यावरण से जुड़े सभी समस्याओं का समाधान किया जाता है|
                                              बक्सर स्थित धर्मावती नदी जो लगभग सूख चुकी है और ख़त्म होने कगार पर है, इसमें पुनः जलस्तर को बढ़ाने एवं पर्यावरण को संरक्षण करने के लिए इसका आयोजन किया गया है | इस अभियान का संचालन किसान सारथी के संस्थापक व निदेशक अभिषेक वार्ष्णेय और जागो फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार पाण्डेय करेंगे |
अभिषेक वार्ष्णेय ने बताया कि नदियों को पुनः जीवित करने का एक मात्र  व उचित उपाय नदियों के किनारे अधिकाधिक वृक्ष लगाना है | जितना अधिक वृक्ष लगाए जायेंगे वर्षा भी अधिक मात्रा में होगी जिससे नदियाँ पुनः जीवंत हो जाएँगी | इससे कृषि एवं पर्यावरण के संरक्षण में बढ़ावा होगा I इस पुनीत आयोजन में दो हजार पेड़ लगाए जायेंगे I
इस संस्था के शास्त्रीय सलाहकार पं० राकेश झा शास्त्री ने कहा कि आगामी 26 अक्टूबर दिन शुक्रवार से 29 अक्टूबर दिन सोमवार यानि पुरे चार दिनों तक धर्मावती नदी को संरक्षित करने एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु दो हजार वृक्षारोपण का पुनीत कार्य किया जायेगा I इस अभियान में स्कूली बच्चे, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद के अलावे कई बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रहेगी I इसमें स्थानीय तथा मौजूदा लोगो को पेड़ो की महत्ता एवं गुणवत्ता के बारे में भी बताई जाएगी I साथ ही जैविक कृषि से किसानो के फसल की उपज को बढ़ावा देने पर भी वृहत उद्गार भी दिया जायेगा I
इस आयोजन में किसान सारथी के शास्त्रीय सलाहकार कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित राकेश झा शास्त्री, संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण अधिकारी  कुमार दीपक, नीति आयोग के अनिल गुप्ता, प्रोफेसर संदीप देसाई के अलावे सैकड़ो कार्यकर्ता अपनी भागीदारी दे रहे है I  नदी अभियान इसी माह में 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलाया जायेगा | इस अभियान से जुड़ने तथा वृक्षदान कर अपना सहयोग देने  हेतु किसान सारथी की वेबसाइट www.kisaansarthi.com पर जाकर कर सकते हैं |

Post Top Ad -