अलीगंज : एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन, कृषि समस्याओं पर दिया जोर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 16 सितंबर 2018

अलीगंज : एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन, कृषि समस्याओं पर दिया जोर

[अलीगंज l चन्द्रशेखर सिंह]
प्रखंड के किसान भवन में रविवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन समाजसेवी सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जबकि मंच का संचालन राजद के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सुपेंद्र यादव ने किया। 

किसान गोष्ठी को संबोधित करते कांग्रेस विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने कहा कि अलीगंज प्रखंड इस बार सुखाड की चपेट में हैं, कम बारिश होने के कारण खरीफ फसल धान की रोपनी नही के बराबर हुई है। वाटर लेयर काफी नीचे खिसक रहा है, जिससे लोगों बीच पेयजल एक गंभीर समस्या बन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कि ओर से किसानो को आकस्मिक फसल बीज एवं डीजल अनुदान दिया जा रहा है। श्री चौधरी ने भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं को सरकार तक अवगत कराया जाएगा। प्रखंड क्षेत्र में कुछ समस्या है जिससे जिलाधिकारी जमुई को अवगत कराया जाएगा।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिह ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की हित के लिए आकस्मिक फसल बीज अरहर, मक्का, कुरथी का वितरण किया जा रहा है, कृषि यंत्र एवं डीजल सब्सिडी भी उपलब्ध करायी जा रही है। इस मौके पर फसल बीमा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियाँ दी। अन्त में प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने भी अपनी-अपनी गांव की समस्याओं को स्थानीय विधायक को अवगत कराया।
मौके पर मो शमीम , मो अशरफ, सुधीर प्रसाद सिंह, सोपेंद्र यादव, सुबोध सिंह, जोगन यादव, अशोक यादव, चंद्रशेखर आजाद, वीरेंद्र सिंह, मो अनवर , सोमन सिंह, पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि चुनचुन यादव, अवधेश यादव, विक्रमादित्य सहित बड़ी संख्या में किसान व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post Top Ad -