जमुई : AIRA ने भारत रत्न अटल बिहारी को दी भावभिनी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

जमुई : AIRA ने भारत रत्न अटल बिहारी को दी भावभिनी श्रद्धांजलि

1000898411

Jamui+AIRA

  [न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]

शुक्रवार को जमुई के जिला अतिथि गृह में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर ऑल इंडियन रिपोटर्स एसोसिएशन के प्रमंडलीय महासचिव सह जिलाध्यक्ष बिभूति भूषण की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 
मौके पर मौजूद संगठन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए गए मार्गो तथा सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।



वहीं मौके पर मौजूद सदस्यों में बताया कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी एक लेखक, कवि, व पत्रकार थे।  वह पत्रकार रहते हुए सांसद के पद को सुशोभित किया। वर्तमान समय पर यदि देखा जाए तो इस भारत रत्न के समतुल्य कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं देते।
इस मौके पर संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ सदस्य शशि शेखर मुन्ना, जिला संगठन सचिव नितेश केशरी, जिला कार्यसमिति सदस्य राजीव रंजन,सुशील कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार, जिला प्रवक्ता अभिषेक कुमार झा, सिकंदरा प्रखंड सचिव चंदन पासवान, गिद्धौर प्रखंड उपाध्यक्ष भीमराज आदि उपस्थित होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।

Post Top Ad -