... और बिहार से रूठ गया मानसून - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 22 जून 2018

... और बिहार से रूठ गया मानसून

Gidhaur.com (पटना) : गुरुवार को भी मानसून स्थिर रहने से अब लगभग पांच दिन बिहार में मानसून लेट हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में शुक्रवार को भी मानसून की सक्रियता मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड तक सीमित है। सप्ताह भर से मानसून वहीं का वहीं स्थिर है। वहीं मानसून के साथ ही प्री मानसूनी बादल भी अब बिहार में अपनी क्षमता खो रहे हैं। जिससे किसानों के माथे पर अब चिंता की लकीरें उभरनी शुरु हो गई हैं।

गुरुवार की सुबह से चढ़ते सूरज ने धरती का ताप जो बढ़ाना शुरु किया वह देर शाम तक बरकरार रहा। तपिश का स्तर दोपहर में बिहार के कई जिलों में 42 डिग्री का स्तर भी पार कर गया। इस दौरान आसमान पर मामूली बादलों की सक्रियता तो रही मगर कुछ ही देर में बेअसर बादलों से आस भी टूट गई।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार वातावरण से नमी न मिलने के कारण प्री मानसूनी बादलों की सक्रियता भी थमी हुई है। हालांकि बारिश की परिस्थितियां अभी भी बनी हुई हैं। मगर नमी का स्तर बढ़ने पर ही यह संभव है। मानसून फिलहाल ठहरा हुआ है। मगर पड़ोसी प्रदेशों में यह सक्रिय है। जल्द ही मानसूनी परिस्थितियां सक्रियता की ओर रुख कर सकती हैं। अंदाजा है कि सप्ताह भर में मानसून पुन: सक्रिय होकर अपनी गति बढ़ाएगा और बिहार में बारिश भी कराएगा।

अनूप नारायण
पटना       |      22/06/2018, शुक्रवार

Post Top Ad -