बांका : रमजान के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 8 जून 2018

बांका : रमजान के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार आयोजित

[gidhaur.com | बांका(धोरैया)]  :- बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत रहमानड़ीह गाँव में समाजिक कार्यकर्ता हाफिज फिरोज आलम के ओर से दावत ए  ईफ्तार  पार्टी का आयोजन किया गया। गुरुवार की संध्या को आयोजित इफ्तार में उपप्रमुख बलजीत सिंह,यंग स्टार क्लब कुर्मा के अध्यक्ष गुलफराज आलम,व्यापार मण्डल अध्यक्ष मो इक़बाल,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो. हासिम, मोटिवेटर वीरप्रकाश, पूर्व उप प्रमुख ईक्बाल आलम, मास्टर इरफान आलम आदि सहित दर्जनों रोजेदार थे। उपप्रमुख ने कहा कि इस्लाम धर्म में रमजान पवित्र महीना है। अल्लाह की सच्ची इबादत करने से सभी मुरादे पूरी होती है। ऐसे पार्टी से धार्मिक सौहार्द बढ़ता है।उन्होंने देश मे अमन चैन और शांति के लिये दुआ किया।
यंग स्टार क्लब कुर्मा के अध्यक्ष मो. आलम ने मौके पर कहा कि खुदा इनसान को नेक राह पर चलने की तौफीक अता करें।एक साथ बैठकर भोजन करने से आपसी प्रेम व भाईचारा का संचार होता है।उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लिए लोग अमन व शांति की कामना करें ताकि और इस देश की तरक्की में पूरा सहयोग दें।
यहां काफी संख्या में जुटे लोगों ने रमजान की पवित्र महीने के बारे में जाना और रोजों को लेकर बात सुनी। बता दें रमजान खत्म होने के बाद ईद उल फित्तर का पवित्र त्योहार मनाया जाता है। जिससे पहले मुस्लिम रोजे रखते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता हाफिज फिरोज आलम ने कहा कि प्रदेश में भाई चारा अमन चैन बना रहे साथ ही रोजा इफ्तार पार्टी में आये सभी अतिथियों व प्रखंड से आये रोजेदार का रोजा इफ्तार पार्टी मे शामिल हुवे उन सभी लोगो का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। 

(रूपेश कुमार राजा)
बांका | 08/06/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -