अलीगंज : सर्वसम्मति से RJD के इस्लामनगर पंचायत अध्यक्ष बने विजय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 24 मई 2018

अलीगंज : सर्वसम्मति से RJD के इस्लामनगर पंचायत अध्यक्ष बने विजय

[gidhaur.com|अलीगंज] :- अलीगंज प्रखंड के इसलामनगर गांव में राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक राजद जिला अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्व सम्मति  से विजय यादव को इस्लामनगर राजद के पंचायत अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सदस्य का चयन कर पार्टी को मजबूत करें और कार्यकर्ता आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाने की अपील की। जिला अध्यक्ष  मनोनीत पंचायत अधय्क्ष को पंचायत स्तरीय कमिटी को जल्द ही गठन करने की बात कही।
मौके पर डाॅ. सुपेन्द्र यादव, राजेंद्र यादव, नकट यादव , मुखिया देवनंदन यादव, पंचायत समिति सदस्य विजय यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। लोगों ने नव मनोनीत पंचायत अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि नव मनोनित सदस्य के सहयोग से पार्टी को मजबूती मिल सकेगा।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 24/5/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -