समस्तीपुर : समीक्षा योजना बैठक में शामिल हुए जमुई ABVP के कार्यकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 11 मई 2018

समस्तीपुर : समीक्षा योजना बैठक में शामिल हुए जमुई ABVP के कार्यकर्ता

[gidhaur.com | समस्तीपुर]  :- शुक्रवार को समस्तीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्,बिहार प्रदेश कार्यकारिणी परिषद् सह समीक्षा योजना बैठक विद्यापति भवन पूसा में हुई जिसका  विधिवत् उद्धघाटन बिहार-झारखंड प्रांत क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय निखिल रंजन, प्रदेश अध्यक्ष मोती सर एवं प्रांत संगठन मंत्री अनिल दुबे, एवं प्रदेश मंत्री सुजित पासवान ने संयुक्त रूप से किया। यह बैठक 11 से 13 मई तक चलेगी।
जिसमें पूरे बिहार प्रदेश से लगभग 300 प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए । वहीं इस बैठक में जमुई जिला से संयोजक शैलेश भरद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी निहाल वर्मा, सदस्य संतोष राणा, सूरज बर्णवाल ने भाग लेकर अभाविप का प्रतिनिधित्व किया।

वहीं बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निहाल वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समाजिक क्षेत्र एवं छात्रहित के लिए कार्यकर्ता की क्या भूमिका होती है बैठक में यह  बताया जाएगा और साथ ही अगले कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान तय किया जायेगा।
मौके पर अभाविप से जुडे भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
(अभिषेक कुमार झा)
न्यूज डेस्क11/5/2018(शुक्रवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -