Breaking News

6/recent/ticker-posts

मलयपुर : 215 बटालियन ने कैंप परिसर में मनाया संविधान दिवस



बरहट (न्यूज़ डेस्क) :-

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मलयपुर जमुई कैंप परिसर में भारतीय संविधान दिवस के शुभ अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार कमांडेंट 215 बटालियन ने वहां पर उपस्थित अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।


समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक, न्याय, विचार अभिव्यक्ति,विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया।


वहीं श्री कुमार ने संबोधित करते हुए बतलाए कि भारत देश में वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन संविधान दिवस मनाया जाता है।भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। यहां कई धर्म जाति भाषा व प्रांत के लोग रहते हैं उनकी सभ्यता संस्कृति अलग-अलग होते हुए भी सभी लोग को एक साथ जोड़ कर रखने में इस संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है।भारत के संविधान के कारण ही देश में स्त्री पुरुष को समानता ऊंच-नीच, जाती पाती छुआछूत एवं सभी धर्मों को समानता का अधिकार प्रदान किया गया।साथ ही भारत के संविधान को अपनाने के बाद भारत के नागरिकों ने शांति शिष्टता और प्रगति के साथ-साथ एक नए संवैधानिक, वैज्ञानिक,स्वराज और आधुनिक भारत में प्रवेश किया है।


इस संविधान दिवस शपथ ग्रहण समारोह में कन्हैया सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन/लेखा)डॉ प्रवीण कुमार सुमन द्वितीय कमान अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री संदीप उप कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।