Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : किसान चौपाल के आयोजन में दी गई नई तकनीक की जानकारी


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
किसानों के सहयोग के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है,और किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से जिले के सभी प्रखंडो एवं पंचायतों में किसान चौपाल लगाकर किसानों खरीफ की उन्नत प्रभेद के विस्तृत जानकारियाँ दी जा रही है।


मंगलवार को प्रखंड के कैथा पंचायत के तेलार गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।जिसकी विधिवत शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह एवं पंचायत के मुखिया देवनंदन यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को जैविक खेती के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान दोगुना आमदनी कर सकते हैं । इसके लिए सरकार किसानों को वैज्ञानिक गुर का प्रशिक्षण गांव -गाव किसान चौपाल के माध्यम से दे रही है। सरकार किसानों को खेती कार्य के लिए बीज के साथ-साथ कृषि  यंत्र एव उपकरण भी अनुदान दर पर उपलब्ध करा रही है।


कृषि समन्वयक संतोष कुमार  ने कहा कि किसान परंपरागत खेती छोड़ वैज्ञानिक तरीके से कर अपनी आय के साथ कम लागत में अधिक उपज पा सकते है। किसान समेकित कृषि प्रणाली को अपनाये। उन्होंने किसानों को विस्तृत जानकारियाँ देते हुए कहा कि किसान कृषि साथ पशुपालन, बागबानी,एवं हाईबीरीड खेती कर ने की सलाह दी। चौपाल के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद थे।