सिमुलतला : कार्तिक उद्यापन को लेकर निकला कलश यात्रा, दिखा मनोरम दृश्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

सिमुलतला : कार्तिक उद्यापन को लेकर निकला कलश यात्रा, दिखा मनोरम दृश्य


{सिमुलतला | गणेश कुमार सिंह}:-

सिमुलतला थाना क्षेत्र के गोदैया गाँव मे शुक्रवार को  डमरू पांडेय का पौत्र चंदन पांडेय और राजा पांडेय की माँ रेणु देवी अपने  घर में कर रहे कार्तिक उद्यापन को लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाला।


कलश यात्रा में सैकड़ों महिलायें, कुँवारी कन्याएं, बच्चियाँ शामिल थी। सभी श्रद्धालु गोदैया गाँव से तरन गांव के पास नदी में कलश में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण से आराधना कर कलश में जल भरे। 


सात दिनों तक होने वाले इस पूजा में सिमरिया से आये हुए एवं स्थानीय आचार्य परमानंद पांडेय के मुखारबिंद से भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कलश यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह नज़र आया। सभी भक्त डी जे के भक्ति संगीत पर झूमते नज़र आये। पूरा क्षेत्र राम के नाम से गुंजायमान था।



कलश यात्रा को सफल बनाने में बजरंग दल का भरपूर सहयोग रहा, जिसमे स्थानीय युवक व बजरंग दल के अध्यक्ष चंदन यादव एवं दर्जनों कार्यकर्ता बिनोद पांडेय,संजय पांडेय, मनखुश, राजकिशोर, रबिन्द्र यादव आदि शामिल थे।

Post Top Ad -