Breaking

जमुई/बिहार। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई में आयोजित प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

अनुशासन और नेतृत्व क्षमता सफलता के प्रमुख आधार : डॉ. मनोज कुमार सिन्हा
विद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और निःस्वार्थ सेवा जीवन में सफलता प्राप्त करने के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा निरंतर आगे बढ़कर विद्यालय और समाज का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, सहयोग, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

विद्यालय के शिक्षकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में शैक्षणिक प्रभारी श्रीमती प्रीलता कुमारी, वरिष्ठ समन्वयक अभिषेक सिन्हा, गतिविधि समन्वयक एम.डी. जावेद हैदर, परीक्षा नियंत्रक सुबोध कुमार, शिक्षक बी.पी. गुप्ता एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रशांत कुमार उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।