गिद्धौर : सावन की आखिरी सोमवारी पर महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने व्रत रखकर किया जलार्पण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 26 अगस्त 2026

गिद्धौर : सावन की आखिरी सोमवारी पर महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने व्रत रखकर किया जलार्पण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 26 अगस्त 2026, बुधवार : सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक पंच मंदिर एवं बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में भगवान शिव को जलार्पण करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा।
अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। अहले सुबह से ही ग्रामीण श्रद्धालु मंदिरों की ओर पहुंचने लगे। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विशेष रूप से महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने सावन सोमवारी का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। मान्यता के अनुसार सावन की सोमवारी पर सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा और जलार्पण करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी धार्मिक आस्था के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कन्याओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।

प्रखंड मुख्यालय के पंच मंदिर और बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के अलावा गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र की सभी आठ पंचायतों में स्थित शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से लेकर दिनभर पूजा-अर्चना और जलार्पण का सिलसिला चलता रहा।
सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर पूरे गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र का वातावरण शिवमय बना रहा। मंदिरों में गूंजते जयकारों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment