Breaking

नई दिल्ली, 12 मई। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा फैसला लिया है। देशभर में 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब यह परीक्षा नए सिरे से दोबारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

पेपर लीक की शिकायतों के बाद बढ़ा विवाद
नीट परीक्षा खत्म होने के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा में अनियमितताओं की खबरें सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर भी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र वायरल होने के दावे किए गए थे। मामले ने तूल पकड़ने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करवाई।

जांच एजेंसियों से मिली प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यह माना गया कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई है। इसके बाद National Testing Agency ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।

सीबीआई करेगी पूरे मामले की जांच
सरकार ने पूरे मामले की जांच अब Central Bureau of Investigation को सौंप दी है। एजेंसी पेपर लीक, परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी। एनटीए ने कहा है कि वह जांच एजेंसी को सभी जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगी।

23 लाख छात्रों पर असर
इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा में करीब 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा रद्द होने के फैसले से लाखों अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को दोबारा तैयारी करनी पड़ेगी। हालांकि एजेंसी का कहना है कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था।

दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं
एनटीए ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि पुनर्परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को नया आवेदन नहीं करना होगा। पहले से किया गया पंजीकरण और परीक्षा केंद्र की जानकारी मान्य रहेगी। साथ ही छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

जल्द जारी होगी नई तारीख
National Testing Agency ने बताया कि नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य दिशा-निर्देश जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

हेल्पलाइन नंबर जारी
छात्रों की सहायता के लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।