जमुई एसपी के निर्देश पर गिद्धौर पुलिस ने चलाया जांच अभियान, नियमों की अनदेखी पर लगा जुर्माना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 6 जनवरी 2025

जमुई एसपी के निर्देश पर गिद्धौर पुलिस ने चलाया जांच अभियान, नियमों की अनदेखी पर लगा जुर्माना

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 जनवरी 2024, रविवार : जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर बीते शुक्रवार की संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक गिद्धौर थाना के समीप एवं गिद्धौर बाजार में गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया,चार पहिया वाहनों को आते जाते रोककर उनके डिक्की, टूल बॉक्स एवं वाहन के कागजातों आदि की सघनता से जांच की गयी।
वहीं जांच के क्रम में कई दो पहिया एवं चार पहिये वाहन चालकों को रोक कर यातायात नियमों की अनदेखी पर जुर्माना वसूला गया साथ ही साथ सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चलाते समय यातायात के नियमों के पालन का भी निर्देश थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार द्वारा दिया गया। वाहन जांच के दौरान दोपहिया चार पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गयी।
वहीं जांच के दौरान कई वाहनों से बतौर जुर्माना सत्रह हजार रुपया वसूला गया। इस वाहन जांच अभियान में पुलिस निरीक्षक प्रताप सिंह,थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, अवर निरीक्षक अनुज कुमार,राजेश्वर साह के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Post Top Ad -