अलीगंज : देश के पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि, लोगों ने किया नमन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 21 मई 2024

अलीगंज : देश के पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि, लोगों ने किया नमन

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 21 मई 2024, मंगलवार
✓ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय मे मंगलवार को देश के पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता मे मनाई गई। सबसे पहले लोगो ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को एक नई दिशा देकर विज्ञान क्रान्ति का विस्तार कर देश मे टेक्निकल विसतार किया। पूर्व विधायक प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने देश को दशा और दिशा देकर विकास योजनाओं को धरातल पर लाकर विकास की लकीरें खींची है। उन्होंने देश को विकास के पथ पर ले जाकर देश को कंप्यूटर क्रान्ति लाकर एक अलग पहचान दिलाया है। इसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।
प्रो. आनंद लाल पाठक ने कहा कि राजीव गांधी देश मे रोजगार के साथ विज्ञान कान्ति के जनक थे। उन्होंने देश मे कंप्यूटर के माध्यम से देश को एक सौगात से जोड़कर विकास की देश मे बयार चलाया। देश को राष्ट्रीय क्षितिज पर एक पहचान दिलाया है।

मौके पर शिक्षक अशोक कुमार, चंद्रशेखर आजाद, प्रो. आनंद लाल पाठक, सुरेश यादव, अर्जुन सिंह, कामता सिंह, मनोज कुमार, मुकेश कुमार के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement