संतानों के चिरायु की कामना के साथ जितिया पर्व संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

संतानों के चिरायु की कामना के साथ जितिया पर्व संपन्न

गिद्धौर/जमुई। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में संतानों के चिरायु, आरोग्य और संपन्नता का लोकपर्व जितिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिन भर निर्जला रह कर माताओं ने पुत्र की लंबी उम्र की कामना की।

बता दें कि आश्विन मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को पुत्र की लंबी आयु, आरोग्य लाभ व सर्व विध कल्याण के लिए स्त्रियां इस पर्व को मनाती हैं। इसे जीवितपुत्रिका और जिमूतवाहन व्रत भी कहा जाता है।

इस पर्व को लेकर गुरुवार को नहाय खाय के बाद शुक्रवार को माताओं ने दिन भर उपवास रखा। जिसके बाद शनिवार की सुबह जीवितपुत्रिका व्रत कथा का पाठ और श्रवण कर पूजा-अर्चना की और व्रत का पारण किया। वहीं संतानों की दीर्घायु एवं मंगलकामना हेतु गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न मंदिर परिसर में व्रती महिलाओं का तांता लगा रहा।

Post Top Ad -