लक्ष्मीपुर : हिरम्बा में महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए कहलगांव के विधायक पवन यादव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

लक्ष्मीपुर : हिरम्बा में महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए कहलगांव के विधायक पवन यादव

लक्ष्मीपुर/जमुई (Laxmipur/Jamui), 3 अप्रैल
✓ रिपोर्ट : अभिलाष कुमार 
जमुई जिला के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत हिरम्बा गांव में आयोजित हो रहे 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में रविवार की रात कहलगांव के विधायक पवन यादव शामिल हुए। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन यादव ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि यज्ञ का आयोजन होने से माहौल पवित्र हो जाता है। यज्ञ महाशक्ति का सबसे बड़ा स्रोत है। इस यज्ञ के आयोजन से आपसी सद्भावना एवं भाईचारा कायम हो रहा है।
महा रुद्र यज्ञ में बक्सर के भाजपा नेता विनोद ओझा, भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलजीत सिंह, जमुई के भाजपा नेता ज्ञानेंद्र कुमार सिंह एवं धीरज कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन मोहन झा, मुख्य यजमान योगेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि अनिल साह सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Post Top Ad -