दिन में बालू ढुलाई पर पाबंदी को लेकर लक्ष्मीपुर में प्रदर्शन, नव युवक संघ ने जताई नाराजगी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

दिन में बालू ढुलाई पर पाबंदी को लेकर लक्ष्मीपुर में प्रदर्शन, नव युवक संघ ने जताई नाराजगी

लक्ष्मीपुर/जमुई (Laxmipur/Jamui), 3 मार्च
✓ रिपोर्ट : विक्की कुमार 
लगातार जिले के हर प्रखंडों में नव युवक संघ संयोजक गौरव सिंह राठौड़ की अगुवाई में दिन में बालू ढुलाई पर पाबंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर लक्ष्मीपुर अंतर्गत केनहट मुख्य चौक स्थित दिन में नो इंट्री की मांग को लेकर खनन विभाग का विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में आव आवाम ने एक सुर में खनन विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर अपनी नाराज़गी जताई।

समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने कहा कि अगर समय रहते हम सबों की मांग को अनुसुना की जाएगी तो बेहद जल्द जमुई समाहरणालय का घेराव किया जाएगा। जिसकी जवाबदेही खनन विभाग की होगी। आगे उन्होंने कहा कि दिन में बालू ढुलाई के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है और अब तक किसी को किसी प्रकार का सरकारी लाभ नहीं मिल पाया है।
युवा नेता नीरज राजा ने सिधे तौर पर खनन अधिकारीयों पर निशाना साधते हुए कहा कि मोटी रकम के चक्कर में दिनों में बालू ढुलाई के लिए संवेदको को हरी झंडी दिखा दिए हैं।

आगे उन्होंने कहा कि नदियां नाला का रूप ले चुकी है और किसान पटवन के लिए परेशान हैं। नदी से बालू उठाव के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है और पानी का लेयर गर्मी का मौसम आने से पूर्व भाग गया है। ऐसे में भविष्य पानी को लेकर संकट में दिखाई दें रहा है। विरोध प्रदर्शन में सरकार विरोधी नारे भी जमकर लगाए गए।

इस मौके पर संजय यादव, राजू खान, पिंटू पासवान, विकास वर्णवाल, मैराज अंसारी, पंकज साव, नुनेश्वर तांती, विनोद यादव, आरीफ, बब्लू, छोटू, अफ़ज़ल, सोहित, संजीव कुमार, रोशन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement