ए.के.यू के संबद्धता समिति के सदस्य चुने गए टिहिया निवासी डा.निरंजन सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

ए.के.यू के संबद्धता समिति के सदस्य चुने गए टिहिया निवासी डा.निरंजन सिंह

रिपोर्ट :- शुभम मिश्र(संपादक)
खैरा, जमुई(Khaira,Jamui) 23-02-2023
कागेश्वर पंचायत के टिहिया गांव निवासी डा.निरंजन सिंह को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय,पटना के कुलपति द्वारा काॅलेजों के स्थायी संबद्धता समिति का सदस्य बनाया गया है।इस बाबत उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा काॅलेजों को दी जाने वाली संबद्धता, उसी शिक्षण संस्थानों को मिलती है जो विश्वविद्यालय द्वारा बनाये गये मानक नियमों पर खड़ा उतरते हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि स्थायी संबद्धता समिति में विश्वविद्यालय के चार लोगों को सदस्य बनाया गया है।विदित हो कि श्री सिंह को कुछ दिन पूर्व विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम रूपरेखा समिति का भी सदस्य बनाया गया है।कोविड-19 के समय इनके आलेख " शिक्षा में नवाचार" एवं "शिक्षा में महिलाओं का योगदान " एक प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हुआ था जो काफ़ी सराहनीय रहा।

इस वर्ष जनवरी में नागपुर में आयोजित भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अधिवेशन में "नई शिक्षा नीति 2020 द्वारा शिक्षा को समाज से जोड़ने के महत्व " पर इन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व कर व्याख्यान भी दिया था।
बचपन से ही प्रतिभा के धनी श्री सिंह ने पटना विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की।इन्होंने शिक्षा को अपने जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया।शिक्षा के अलावे इनकी रूचि हरित-कृषि एवं पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरणीय विकास पर रहा है।

डा.निरंजन सिंह का संबद्धता समिति के सदस्य चुने जाने पर चक्रधर सिंह,साजन सिंह, रामजी सिंह,चिकित्सक डाॅ.सुधीन्द्र नाथ मिश्र,पंचायत के मुखिया पति जयद्रथ राम,रामचंद्र यादव,पंकज सिंह, रोहित सिंह के अलावे जिले के दर्जनों प्रबुद्धजन एवं शिक्षाविदों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाईयां दी है।

Post Top Ad -