शादी के बाद अरविंद अकेला कल्लू पर चढ़ी होली की खुमारी, रिलीज किया धमाकेदार होली गीत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

शादी के बाद अरविंद अकेला कल्लू पर चढ़ी होली की खुमारी, रिलीज किया धमाकेदार होली गीत



मनोरंजन। कहा जाता है कि शादी के बाद पहली होली बेहद खास होती है। शायद इसलिए युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू पर भी शादी की पहली होली की खुमारी दिखने लगी है। तभी कल्लू ने शादी के बाद सबसे पहले अपना धमाकेदार होली गाना 'पियाजी के रंगल देहिया' रिलीज कर दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। कल्लू ने अपना यह धमाकेदार गाना भोजपुरी की पॉपुलर वॉइस शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है जिसे अब तक रिलीज के बाद 500000 से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। उम्मीद है जल्दी ही यह गाना भी मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो जाएगा। 


लिंक :https://youtu.be/zae0WttjNPM


गाना 'पियाजी के रंगल देहिया' को एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और यह गाना एसआरके म्यूजिक की प्रस्तुति है। गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि वसंत ऋतु के बाद फागुन का आगमन होगा जो रंगो के त्यौहार होली के लिए बेहद खास है। इसकी तैयारी हमने अभी से शुरू कर दी है। लोगों पर होली के रंगों का उमंग अभी से चढ़ने लगेगा। हमारा यह गाना बेहद खास है आप सबों के लिए।  इसे आप अपने प्यार और आशीर्वाद से और भी भरा बना दे। आप सब लोगों से यही आग्रह है। 


कल्लू का गाना 'पियाजी के रंगल देहिया' म्यूजिक के हिसाब से तो हिट है ही साथ ही साथ उसका म्यूजिक वीडियो भी काफी आकर्षित करने वाला है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू, जोया खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का लिरिक्स प्रभु विष्णुपुरी ने बनाया है। म्यूजिक साजन मिश्रा का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Responsive Advertisement