जमुई : लोजपा (रामविलास) संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष बने वाईपी सुमन, लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

जमुई : लोजपा (रामविलास) संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष बने वाईपी सुमन, लोगों ने दी बधाई

 अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 22 फरवरी

• रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह

✓ संपादन : सुशांत

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के  जिला कार्यालय जमुई में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर  संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय द्वारा योगेन्द्र प्रसाद  सुमन को संसदीय बोर्ड का जमुई जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया।


मनोनयन पर योगेन्द्र प्रसाद सुमन ने पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया। जमुई जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं ने योगेंद्र प्रसाद सुमन को संसदीय बोर्ड का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताया है। 


वाईपी सुमन ने बताया कि वे फरवरी 2001 से ही पार्टी के प्रति सक्रिय रहे हैं। अब हमे पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने जिले में एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। जिसका वे पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। 


उनके मनोनयन पर प्रधान महासचिव संजय पासवान, एससी–एसटी जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रवेश शर्मा,  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हसन अखलाक, लोजपा (रामविलास) के सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष रतन पासवान, नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह जमुई लोकसभा के सह प्रभारी कचहरी पासवान, कार्यक्रम प्रभारी शेखर पासवान, प्रदेश महासचिव सह बांका प्रभारी प्रसादी पासवान, रूबेन सिंह, सुभाष पासवान, रवि शंकर पासवान, चंदन सिंह, संजय मंडल, राहुल भावेश, मुन्ना सिंह, गुंजन तिवारी,वशिष्ठ सिंह, रिंकू सिंह, मनोज यादव, रंजना देवी, कारू सिंह, बखोरी पासवान, आशीष रावत, निर्मल सिंह, परमेश्वर यादव, दीपक सिंह, सुमन पांडे, विनोद यादव, राजीव पासवान, अरविंद झा, शैलेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, कुंदन पासवान, विमल वर्मा, राहुल, रंजन सिंह, बनारसी यादव, मिथिलेश पासवान, श्यामसुंदर पासवान, हरेराम रावत, सकलदेव यादव, रजनीश सिंह, नंदन पासवान ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Post Top Ad -