जमुई में सड़क हादसा, मासूम की मौत, तीन व्यक्ति घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 December 2022

जमुई में सड़क हादसा, मासूम की मौत, तीन व्यक्ति घायल

जमुई (Jamui), 14 दिसंबर : जमुई–सिकंदरा (Jamui-Sikandara) रोड के समीप लगमा नहर के पास बाइक और पिकअप वाहन के भीषण टक्कर में एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं तीन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल तीनो को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

मृतक बच्चे की पहचान मृतक पूजा देवी के पुत्र रिशव कुमार (3 वर्ष), वही गंभीर रूप से घायल पूजा देवी (30 वर्ष), शांति देवी (50 वर्ष), प्रशांत कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुए है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार प्रशांत कुमार जो अपने बहन, भगना और मां को लेकर निजी काम से जमुई आ रहा था। तभी जमुई की तरफ से एक तेज अनियंत्रित मिनी ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया।

इस दुर्घटना में मौके पर ही 2 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वही तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस दुर्घटना में बाइक सवार पूजा देवी को अपना एक हाथ गंवाना पड़ा है। जिसका इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। वहीं मिनी ट्रक चालक मौके पर ही अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया है।

Post Top Ad