जमुई : डुंडो गांव में खलिहान में रखे पुंज में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

जमुई : डुंडो गांव में खलिहान में रखे पुंज में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

जमुई (Jamui), 15 दिसंबर : बुधवार को जमुई प्रखंड के डुंडो गांव में खलिहान में रखे धान के पुंज में आग लग गई। देखते ही देखते धीरे-धीरे आग बढ़ती गई और खलिहान में रखे धान से भरे चार और अन्य पुंज को भी अपने चपेट में ले लिया।

सूचना के बाद दो अग्निशमन वाहन पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक धान से भरा चार पुंज जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुभाष चंद्र सिंह, श्यामली सिंह और दिलीप कुमार के खलिहान में धान से भरा छह पुंज लगा हुआ था। उसी में आग लग गई।

पीड़ितों ने बताया कि आग किसने लगाई है इसका पता नहीं चल सका है। इस अगलगी में चार पुंज जलकर पूरी तरह राख हो गया। जिसमें करीब दो लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से इस आग लगी के नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजे की गुहार लगाई है।

Responsive Advertisement